हिमाचल प्रदेश में प्रदेश भर में भारी उत्साह से मनाया गया नव मतदाता सम्मेलन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 25, 2024

    हिमाचल प्रदेश में प्रदेश भर में भारी उत्साह से मनाया गया नव मतदाता सम्मेलन।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के 70 मण्डलों में नमो नव मतदाता सम्मेलन भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें समूचे प्रदेश भर में युवाओं की काफी रुचि देखने को मिली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से सीधा संवाद स्क्रीन के माध्यम से किया जिसमें हिमाचल प्रदेश के 70 मण्डलों में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे युवाओं से बात की और सरकार की उपलब्धियां युवाओं को बताई और आग्रह किया की पूरे देश भर से युवा सुझाव दे सकते हैं कि जो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जो मेनिफेस्टो होगा उसमें युवाओं के लिए कौन-कौन से प्रावधान किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नमो ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया।



    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश भर में युवाओं ने नमो नव मतदाता सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिलकराज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पूरे तन मन से लग चुका है और तब तक विश्राम नहीं करेगा जब तक फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनती और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनते। 










    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.