Monday, January 29, 2024
Home
himachal news
विष्णु युवक मण्डल सुनैर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन, सन्नी दन्याल को सौंपी प्रधान पद की कमान।
विष्णु युवक मण्डल सुनैर ने किया नई कार्यकारिणी का गठन, सन्नी दन्याल को सौंपी प्रधान पद की कमान।
जिला कुल्लू के उपमण्डल निरमण्ड के तहत रविवार (28 जनवरी 2024)को विष्णु युवक मण्डल सुनैर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता युवक मण्डल के प्रधान देव राज ने की। उनके साथ युवक मण्डल के पूर्व सचिव प्रकाश बंधु और पूर्व उप प्रधान कृष्ण दन्याल मौजूद रहे। विष्णु युवक मण्डल द्वारा सर्वसम्मति प्रधान पद के लिए सन्नी दन्याल , सचिव पद के लिए बृज लाल (अनू) , उप प्रधान पद के लिए जोगिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण लाल को चुना गया। इसके अलावा सह सचिव की कमान विकास, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र व सुरेश, सोशल मीडिया प्रभारी युवराज, सलाहकार राजेंद्र व महेश्वर सिंह को सौंपी गई । बैठक में राकेश कुमार, हनीश दन्याल, दिव्यांश, पंकज , यशवंत, आदि सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी चुने गए पदाधिकारियो ने मण्डल को मजबूत बनाने, अपने गांव और समाज के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने हर गतिविधि में अपने मण्डल को आगे ले जाने, सच्ची निष्टा से कार्य करने व मण्डल के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की शपथ ली।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment