निरमण्ड की पावनी ने राज्यस्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक, गुजरात होने वाली प्रतियोगिता में करेगी हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, January 29, 2024

    निरमण्ड की पावनी ने राज्यस्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक, गुजरात होने वाली प्रतियोगिता में करेगी हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व।

     राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड की कक्षा आठवीं की छात्रा पावनी ने  राज्यस्तरीय रुग्गबी फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन रुग्गबी फुटबॉल एसोसिएशन कुल्लू द्वारा  निरमण्ड के खेल परिसर तामिउडी में 28 और 29 जनवरी तक किया गया था। जिसमें पावनी पुत्री साध राम निवासी निरमण्ड का चयन राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है । राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के स्टेडियम गांधीनगर में 13 और 14 फरवरी को किया जा रहा है जहां पर निरमण्ड की पावनी हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 

    पावनी ने अपने इस मुकाम का श्रेय अपने माता-पिता और शारीरिक शिक्षक  दयानंद ठाकुर को दिया है । जिनकी कड़ी मेहनत के द्वारा उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है और अपने क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन किया है।अब पावनी गांधीनगर के स्टेडियम में हिमाचल की ओर से खेलेगी।

    No comments:

    Post a Comment