पंजाब में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एक युवक से चोरी की 07 एक्टिवा की गई बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, January 27, 2024

    पंजाब में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एक युवक से चोरी की 07 एक्टिवा की गई बरामद।



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला तरनतारन जो कि एक्टिवा पर जा रहा था जब पुलिस द्वारा इसे विशाल मेगावाट के नजदीक रोक कर पूछा गया तो इसके पास एक्टिवा के कागजात नहीं थे। जब कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा हरदीप सिंह को हिरासत में ले कर इस मामले की गहनता से जांच की गई तो मालूम हुआ कि एक्टिवा चोरी की है।


    कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा एक एफ आई आर दर्ज कर हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला तरनतारन के कब्जे से चोरी की गई 07 एक्टिवा बरामद की गई हैं।

    No comments:

    Post a Comment