Wednesday, January 24, 2024
ABD NEWS:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।
ऊना(अंकुश शर्मा)- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने की।
नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत विकासशील देश से विकसित देश की राह पर चल पड़ा है। देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है, लेकिन अब भी ऐसे कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते है, इसलिए उन्हें गर्भ में ही मार देते हैं। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति जागरूक करना है।
इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भी बालिकाओं को शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल में बालिका द्वारा पौधा-रोपण भी करवाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह, ईशा, रेखा, मंजूर, नवीन व रोहित सहित स्कूली स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment