Monday, January 29, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
बालोतरा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 6 अवैध जल कनेक्शनों को काटकर किया जल संबंध को विच्छेद
बालोतरा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 6 अवैध जल कनेक्शनों को काटकर किया जल संबंध को विच्छेद
बालोतरा ABD NEWS: राजस्थान प्रदेश ब्यूरो (असरफ मारोठी) बालोतरा जलदाय विभाग द्वारा नहरी पेयजल वितरण परियोजना की पाइप लाइनों पर अवैध जल कनैक्शन चिन्हित कर काटने व टैंकरों से पेयजल की चोरी करने वालो के खिलाफ की जा रही कानूनी कार्यवाही।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड बालोतरा के अधिशाषी अभियन्ता छत्रा राम ने बताया कि आज सोमवार को टीम द्वारा सिवाना रोड पर मुख्य पाइप लाइन से जुड़े 06 अवैध जल कनैक्शनों को काटा गया, उन्होंने बताया कि पेयजल चोरी, पाइप लाइन और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाना कानूनन गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि पेयजल की चोरी व पाइप लाइन पर अवैध जल कनैक्शन नहीं करे ताकि सभी जगह सुचारु रूप से पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके। पेयजल पाइप लाइनों पर अवैध जल कनैक्शन पाये जाने व टैंकर से पेयजल चोरी करने वालो के खिलाफ विभाग द्वारा पी डी पी एक्ट तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment