Thursday, January 18, 2024
Home
UNA दर्पण
ABD NEWS:सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनी गई 48 जन समस्याएं
ABD NEWS:सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनी गई 48 जन समस्याएं
उपमंडल हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगे स्टाॅल
का निरिक्ष फोटो : (अंकुश शर्मा)
ऊना(अंकुश शर्मा);ऊना जिले के उपमंडल हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, बिजली, जल शक्ति विभाग से संबंधित कुल 48 जन समस्याएं प्राप्त हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए।
ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान संभव हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली हल्के को पूरे देश में विकास के मॉडल के रूप विकसित करना उनका मुख्य ध्येय है। कहा कि पूरे हरोली को अपराध मुक्त करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने गांवों के प्रधान, उप प्रधान, महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या से निपटने के लिए अमराली में प्रदेश का सबसे बड़ा ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा हैं। पोलियां में 50 लीटर और 25 लीटर के दो पीने के पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं।
शिविर में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांचा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर भी लगाए गए। जिसमें राजस्व विभाग ने लगभग 31 प्रमाण पत्र, 23 इंतकाल व 10 आधार कार्ड बनाए। आयुष विभाग की ओर से लगाए चिकित्सा शिविर में 213 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 331 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आंख के 56, ऑर्थो के 69, गायनी के 38, सर्जरी से संबंधित सात, चाइल्ड ओपीडी के 19 व मेडिसिन के 142 मरीज चिकित्सकों ने देखें। इसके अलावा शिविर में ब्लड शुगर के 103, हाई बीपी/शुगर के 23 लैब टेस्ट व दो छाती के एक्सरे किए गए।
यह लोग भी रहे उपस्थिति
इस अवसर पर प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष विनोद विटू, सचिव सतीश बिट्टू, युवा अध्यक्ष हरोली प्रशांत राय, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन कुमार, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment