Saturday, January 27, 2024
कुल्लू पुलिस ने 51 ग्राम चिट्टा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार गिरफतार किए।
27 जनवरी ।
डी.पी.रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD)न्यूज़।
ज़िला कुल्लू में पुलिस प्रशासन ने नशा रोकने के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी हुई है। पूरे ज़िले में पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (भा0 पु0 से0) के दिशा निर्देशों के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू ने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनीष राज शर्मा व उनकी टीम ने तरण तारण पंजाब के दो व्यक्तियों को 51 ग्राम हैरोईन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है । कुल्लू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
Tags
# कुल्लू दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण
Tags
कुल्लू दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment