Monday, January 29, 2024
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 12 फरवरी को: आरटीओ अशोक कुमार।
ऊना(अंकुश शर्मा)- आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 12 फरवरी को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में रूट परमिट स्थानांतरण, मोडिफिकेशन, कटौती, बढ़ौत्तरी, परमिट का प्रतिस्थापन, ई रिक्शा, स्कूल बसों के परमिटों से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 7 फरवरी तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आरटीओ ने स्टेज़ कैरिज़ से संबंधित आवेदनकर्त्ता से आग्रह किया कि वे अपना आवेदन नवीन निर्धारित प्रपत्र पर ही करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदनकर्त्ता ने अपना आवेदन पुराने प्रपत्र पर किया है तो उसे पुनः नए प्रपत्र पर करना सुनिश्चित करें अन्यथा प्राधिकारण द्वारा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment