अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2023 का परिणाम घोषित किया गया। यह सामान्य ज्ञान प्रातयोगिता गत वर्ष 05 नवंबर 2023 को प्रदेश भर में आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश कोरोना काल से पूर्व इस प्रतियोगिता को निरंतर आयोजित करती आई है। गत वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना काल के बाद पहली बार किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कुल 23,534 विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन करवाया गया व परीक्षा में 17,524 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर का प्रथम स्थान ज़िला सिरमौर के Carmel Convent Sen. Sec. School, Nahan की छात्रा प्रज्ज्वल चौहान (10th), द्वितीय हमीरपुर ज़िला के Sheetal Model Sen. Sec. School, Patta की छात्रा अंशुल ठाकुर (12") व तृतीय स्थान हमीरपुर ज़िला के Laxmi Memorial Public School, Bhoti के छात्र देवांश रांगड़ा (12th) ने हासिल किया।






No comments:
Post a Comment