बड़ी वारदात! जालंधर के इस मशहूर शोरूम के कर्मचारी का बेरहमी से कत्ल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 5, 2023

    बड़ी वारदात! जालंधर के इस मशहूर शोरूम के कर्मचारी का बेरहमी से कत्ल

    जालंधर। (murder santokh pura, rama mandi, jalandhar) महानगर जालंधर दिन निकलते ही बड़ी वारदात हुई है। संतोखपुरा एरिया में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि मरने और मारने वाले दोनो युवक इकट्ठे ही रहते थे। दोनो संतोखपुरा में स्थित ड्रैस गुरू शोरूम में काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक संतोखपुरा एरिया में ड्रैस गुरू के नाम से मशहूर शॉप में कार्यरत युवक राजेन्द्र और सन्नी काम करते हैं। दोनो इकट्ठे दुकान मालिक की जगह पर ही रहते हैं। पता चला है कि बीती रात राजेन्द्र का मर्डर कर दिया गया। उसके साथ रहने वाला सन्नी फरार बताया गया है। वारदात का खुलासा आज सुबह हुआ। जब दुकान का अन्य कर्मचारी वहां पहुंचा तो राजेन्द्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। वारदात का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत थाना रामा मंडी की पुलिस को दी गई। ड्रैस गुरू के मालिक सागर ने बताया कि वे बीते दिन से किसी काम से शहर से बाहर हैं। उन्हें भी सुबह वारदात का पता चला। सागर के मुताबिक सन्नी और राजेन्द्र दोनो ही उनके पास लेबर थे। राजेन्द्र लगभग एक महीना पहले ही काम पर रखा था। सागर ने बताया कि सन्नी उनके पास पहले से काम करता है। दोनो की आपस में क्या बात हुई, उन्हे नहीं पता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर बिखरा सामान से लगता है कि दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और राजेन्द्र की हत्या कर दी गई। सन्नी फरार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के कारणों का नहीं पता। सन्नी के काबू आने के पश्चात ही घटना के कारणों का खुलासा होगा।

    No comments:

    Post a Comment