Sunday, August 27, 2023
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत बरशेणी का दौरा।
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन,वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत बरशेणी का दौरा किया तथा आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द को साझा किया।
सीपीएस ने कहा कि आपदा की इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है और आपदा प्रभावितो को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत नियमों में संशोधन कर आपदा राहत राशि में 20 गुणा बढ़ोतरी की है।उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए सम्पर्क मार्गो को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।जहां पुल बाढ़ में बह गए वहॉ बेली ब्रिज लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारी बारिश से लोगों के खेतों को भारी नुक़सान हुआ है। इसकी मरम्मत के लिए मनरेगा के माध्यम से करवाई जा रही है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, पार्षद भूपेंद्र शर्मा ,करतार सिंह गुलेरिया फ्रूट ग्रोवर संगठन के अध्यक्ष और यशपाल ठाकुर खुशी राम ,परवीन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश ठाकुर रामकृष्ण,सेना पाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment