शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी संभवत दस सितंबर से पहले हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। वह आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा करेंगी। प्रियंका गांधी पहले भी तीन बार हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी के दौरान आने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट घोषित होने के कारण वह नहीं आ सकीं।
बीते 21 अगस्त को प्रियंका के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था। उनकी सुरक्षा एवं सहयोगी टीम 20 अगस्त को सोलन पहुंच गई थीं। प्रियंका को भी दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। अब प्रियंका गांधी का हिमाचल आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह प्रदेश में आकर भारी बारिश व बादल फटने से हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.