Bollywood के इस मशहूर सिंगर की तबियत हुई खराब, विदेश में ही फंसे, करोड़ो का नुकसान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 24, 2023

    Bollywood के इस मशहूर सिंगर की तबियत हुई खराब, विदेश में ही फंसे, करोड़ो का नुकसान

     बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों काफी बीमार चल रहे है। बता दे मीका पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, स्वास्थ्य में सुधार ना होने के कारण वह विदेश में ही फंस गए हैं। इस की जानकारी उन्होंने खुद  एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दी है।


    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका ने बताया कि उनके 24 साल के करियर दौरान ऐसा पहली बार हुआ कि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अपने सारे शोज स्थगित करने पड़े। 

     मीका ने बताया कि  यू.एस. में लगातार एक के बाद एक शोज  करने के कारण उन्हें आराम नहीं मिला, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

    बताया जा रहा है कि उनके गले में इंफेक्शन एक दम इतना बढ़ गया कि उनसे बोला तक नहीं जा रहा था, जिसके चलते कॉन्सर्ट में परफॉर्म भी नहीं कर पाए। इस बीच उन्हें 15 करोड़ रुपए का खासा नुकसान हुआ, इस कारण उन्हें कई लोगों के पैसे तक लौटाने भी पड़े हैं। 


    No comments:

    Post a Comment