अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी।



5 अगस्त

हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राज्य में आ सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी ऐसा बाढ़ पीड़ित नहीं रहना चाहिए जिस तक मदद ना पहुंचे। हिमाचल की जनता को ऐसा लगे कि कांग्रेस का कार्यकर्ता से लेकर नेता उनके साथ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने प्रदेश में जिस तरह से बाढ़ ने भारी नुकसान किया है। उससे अवगत करवाया, उन्होंने बताया कि पिछले 50 सालों में हिमाचल में ऐसा नुकसान बरसात ने नहीं किया है, जितना इस बार किया है।

राहुल गांधी ने उन्हें कहा कि प्रदेश में कोई भी ऐसा बाढ़ पीड़ित नहीं रहना चाहिए, जिस तक मदद ना पहुंचे। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और सभी विधायकों को अपनी जिम्मेवार संभालते हुए हर पीड़ित तक पहुंचना होगा। उसका दर्द बांटना होगा। हिमाचल की जनता को ऐसा लगे कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता से लेकर नेता उनके साथ है। इसलिए उनके साथ जुड़े रहो और उनको हर मदद करें। उन्होंने इस दौरान हिमाचल को कैसे आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया जा सकता है इसके लिए भी कई सलाह मुख्यमंत्री को दी।

Post a Comment