1 पहले चरण में 1लाख रूपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर पर।
2 लाख रूपये तक का ऋण 5 प्रतिशर ब्याज दर पर दूसरे चरण में।
कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
500/- रूपये प्रति दिन का स्टायपेंड कौशल प्रशिक्षण के दौरान।
15,000/- रूपये उन्नत किस्म के औज़ार खरीदने के लिए।
पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र।
पीएम विश्वकर्मा योजना में पात्र पारंपरिक व्यवसाय
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना अर्थात पीएम विश्वकर्मा योजना में निम्नलिखित पारंपरिक व्यवसाय करने वाले कारीगर और शिल्पकार इस योजना में लाभ लेने हेतु पात्र होंगे :-
कारपेंटर। (सुथार)
नाव बनाने वाले।(बोट मेकर)
अस्त्र बनाने वाले। (आरमोरर)
लोहार। (ब्लैकस्मिथ)
ताला बनाने वाले। (लॉकस्मिथ)
हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले। (हैमर और टूलकिट मेकर)
सुनार। (गोल्डस्मिथ)
कुम्हार। पॉटर)
मूर्तिकार। (स्कल्पटर)
मोची। (कॉबलर, शूस्मिथ)
राजमिस्त्री। (मेसन)
डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले। (कोईर, मैट, ब्रूम मेकर)
गुड़िया और खिलौने बनाने वाले। (डॉल एंड टॉय मेकर)
नाई। (बार्बर)
मालाकार। (गारलैंड मेकर)
धोबी। (वाशरमैन)
दर्ज़ी। (टेलर)
मछली का जाल बनाने वाले। (फिशिंग नेट मेकर)
सभी पात्र शिल्पकार और कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाख रूपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर प्रदान किया जायेगा।
अगर लाभार्थी द्वारा लिए गए ऋण को समयवधि में वापस कर दिया जाता है तो लाभार्थी पुनः से पीएम विश्वकर्मा योजना में 2 लाख रूपये तक का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज की दर से प्राप्त कर सकता है।
ऋण एक अलावा इच्छुक शिल्पकार और कारीगरों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में दिया जायेगा।
कौशल प्रशिक्षण के दौरान चुने गए लाभार्थियों को 500/- रूपये प्रति दिन का स्टायपेंड भी दिया जायेगा।
इसके अलावा शिल्पकार और कारीगरों को 15,000/- रूपये की धनराशि उन्नत किस्म के औज़ार खरीदने के लिए भी पीएम विकास योजना में प्रदान किये जायेंगे।
भारत सरकार द्वारा लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में 164 से ज़्यादा जातियों के 30 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र शिल्पकार और कारीगरों और छोटे व्यापारियों को थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
आधिकारिक तौर पर दिनांक 17-09-2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू किया जायेगा।
जैसे ही हमें पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन प्रक्रिया के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.