Saturday, August 26, 2023
Home
himachal news
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु अब 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु अब 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन।
26 अगस्त।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मण्डी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2023 है और चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र 10 से 100 केबी के बीच काहो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9418160145, 9805319303 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment