Monday, August 28, 2023
रामपुर में एचआरटीसी और निजी बस में हुई जोरदार टक्कर।
शिमला जिले के रामपुर में नजदीक मेहता स्टोन क्रशर के पास एचआरटीसी बस और निजी बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है इस हादसे में तीन युवतियां घायल हुई हैं। एचआरटीसी बस रामपुर से रिकांगपियों जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
निजी बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। जोरदार टक्कर होने से दोनों बसों के शीशे टूट गए है। निजी बस किन्नौर से रामपुर और एचआरटीसी बस रामपुर से रिकांगपियों जा रही थी। इस दौरान जब दोनों बसे खनेरी के पास पहुंची तो अचानक आपस में टकरा गईं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment