पंजाब ,आई जी के नाम पर पच्चास लाख रूपये की रिश्वत मांगने के मामले में फरार चल रहे एस आई को पुलिस ने गिरफ्तार किया , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 26, 2023

    पंजाब ,आई जी के नाम पर पच्चास लाख रूपये की रिश्वत मांगने के मामले में फरार चल रहे एस आई को पुलिस ने गिरफ्तार किया ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : फिरोजपुर आई जी के नाम पर पच्चास लाख रुपए की रिश्वत मांगने और फरीदकोट बाबा दयालदास हत्याकांड में वाँछित सब इंसपेक्टर खेम चंद प्रशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खेम चंद प्रशर ने फिरोजपुर विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी ने आईजी के नाम पर पच्चास लाख की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में डीएसपी सुशील कुमार की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सब इंसपेक्टर खेम चंद प्रशर बीस लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुके थे और बाक़ी पैसों की मांग कर रहे थे। इस मामले में एसपी गणेश अभी भी गिरफ्त से बाहर है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.