जालंधर,दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार एन डी पी एस एक्ट में वांछित चल रहे थे, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 27, 2023

    जालंधर,दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार एन डी पी एस एक्ट में वांछित चल रहे थे,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : एन डी पी एस एक्ट में भगोड़े चल रहे दो आरोपियों को थाना लोहिया की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोगा निवासी बलविंदर सिंह राजू व ऋषि के रूप में हुई है। थाना लोहिया के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि 2018 में एक एन डी पी एस एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपित बलविंदर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। एएसआई बलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि इसी तरह 2018 में दर्ज एन डी पी एस एक्ट के मामले में मोगा निवासी ऋषि को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित होने के बाद एएसआई कश्मीर सिंह ने गिरफ्तार किया है।




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.