पंजाब, जिला फिरोजपुर में मोबाइल को लेकर हुई बहस के बाद चली गोली, दो सगे भाइयों की हुई मौत, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 26, 2023

    पंजाब, जिला फिरोजपुर में मोबाइल को लेकर हुई बहस के बाद चली गोली, दो सगे भाइयों की हुई मौत,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब : फिरोजपुर के गांव भावड़ा से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां मामूली विवाद के बाद गोलियां चलने से दो नौजवान युवकों की मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बहस के बाद हुई फायरिंग में दो भाइयों की मौत हो गई है। बहस मोबाइल को लेकर हुई बताई जा रही है, जिसके बाद आरोपियों ने गोली चला दी और गोली लगने से फरीदकोट के गांव आराईआ वाला के दो सगे भाई घायल हो गए। इन घायल हुए दोनों भाइयों को जख्मी हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक भाइयों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरु कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.