जालंधर शहर में महिला की हुई मौत बेटों पर लगा हत्या का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 29, 2023

    जालंधर शहर में महिला की हुई मौत बेटों पर लगा हत्या का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर 

    अधीन पड़ते आबादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रमेश रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आबादपुरा की गली नंबर 4 की रहने वाली रमेश रानी अपने 3 बेटों के साथ रहती थी, जोकि अभी कुंवारे है। मोहल्ला निवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि उसके 2 बेटे उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे। मोहल्ला निवासियों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी वह अक्सर अपनी मां से मारपीट करते रहते थे। जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह महिला से मारपीट हुई जिसके कारण वह घायल हो गई घायल महिला को रिक्शा पर बैठाकर नज़दीकी अस्पताल लिजाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस के थाना प्रभारी व एसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.