पंजाब ,अमृतसर में गोलियां मार कर युवक की हत्या - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 27, 2023

    पंजाब ,अमृतसर में गोलियां मार कर युवक की हत्या


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब अमृतसर : जंडियाला गुरु क्षेत्र में शनिवार रात पौने नौ बजे एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जंडियाला गुरु में दस दिन में हत्या का यह दूसरा मामला है। मृतक की पहचान रवि पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। शनिवार पौने नौ बजे रवि एक सैलून में बैठा था। इतने में पैदल आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। करीब छह गोलियां लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.