डिपुओं में फिर मिलेगा काला चना, निगम ने सरकार की मंजूरी को भेजा प्रस्ताव। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 31, 2023

    डिपुओं में फिर मिलेगा काला चना, निगम ने सरकार की मंजूरी को भेजा प्रस्ताव।




    31 अगस्त। 

    Black gram will be available again in the depots, the corporation sent the proposal for the approval of the government.
    हिमाचल प्रदेश सरकार राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली दालों में बदलाव करने जा रही है। बीते सालों से डिपुओं में मलका, माश, दाल चना और मूंग में से तीन दालें दी जा रही हैं। अब इनमें से एक दाल को हटाकर काला चना दिया जाना है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसको लेकर लोगों से सुझाव मांगे थे। उपभोक्ताओं ने काला चना की मांग की है।
    सरकार इन सभी खाद्य वस्तुओं पर 30 से 35 रुपये तक सब्सिडी देती है। आटा और चावल पर केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है।  खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि काला चना दिया जा रहा है। अक्तूबर में डिपो में इसकी सप्लाई भेज दी जाएगी।
    प्रदेश सरकार ने विभाग के अधिकारियों को राशन डिपुओं से सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। राशन में गड़बड़ी न हो, इसके लिए सैंपल की जांच करने के लिए कहा गया है। बीते चार महीनों में भी चीनी और नमक के सैंपल फेल हो चुके हैं।

     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.