Tuesday, August 29, 2023
Home
Unlabelled
*भिवानी में बेटी की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या*
*भिवानी में बेटी की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या*
*भिवानी में बेटी की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या*
*8 वर्षीय मासूम का काटा गला; सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र*
भिवानी में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बड़ी दर्दनाक खबर आई है। विद्यानगर में एक व्यक्ति ने अपनी 8 वर्षीय बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी और इसके बाद पंखे से फंदा लगाकर खुद भी सुसाइड कर दिया। वारदात के बाद घर में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक पुलिस प्रभारी SI विशेष अपनी टीम के साथ पहुंचे और बाप बेटी के शव को कब्जे में लिया। SFL टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार भिवानी के नए बाजार का रहने पवन फिलहाल परिवार के साथ विद्यानगर में किराए के मकान पर रहता था। वह अपने भाई की स्टील व एल्यूमीनियम की दुकान पर ही काम करता था। पवन कुमार (30) परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पवन ने मंगलवार सुबह तेजधार हथियार से अपनी 8 वर्षीय मासूम बच्ची रिया (8) की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद लगभग 30 वर्षीय पवन ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि कई दिन से उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment