जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी अफीम सहित किए गिरफ्तार, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 30, 2023

    जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी अफीम सहित किए गिरफ्तार,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 730 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज पारस उर्फ मल्होत्रा निवासी खुरला किंगरा जालंधर और दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी आबादपुरा जालंधर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आबादपुरा जालंधर स्थित कोरियर कंपनी के जरिए न्यूजीलैंड में अफीम भेज रहे थे। उक्त आरोपी से 730 ग्राम अफ़ीम और एक एक्टिवा बरामद की गई है। उक्त पार्सल में अफीम होने का पता चलने पर लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत द्वारा आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.