जालंधर ट्रैफिक पुलिस,क्षमता से अधिक छात्रों को ले जा रहे 28 वाहनों पर शिकंजा, चालान काटे - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 24, 2023

    जालंधर ट्रैफिक पुलिस,क्षमता से अधिक छात्रों को ले जा रहे 28 वाहनों पर शिकंजा, चालान काटे


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : स्कूलों के ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को 28 वाहनों के चालान काटे। इन सभी वाहनों में क्षमता से अधिक छात्रों को स्कूल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बुधवार को स्कूलों के बाहर नाका लगाया था। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस कमलप्रीत सिंह चहल ने आगे भी स्कूली वाहनों पर सख्ती जारी रखने की चेतावनी दी। जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि स्कूली बसों और आटो में स्कूली छात्र भरे हुए थे। वाहनों के चालान करते हुए एडीसीपी ने कहा नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों और बस मालिकों को नोटिस दिया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment