पुलिस थाना पधर के अंतर्गत मैगल गौ सदन के नीचे ब्यास नदी पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवा लिया है। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि ब्यास नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस थाना पधर को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही इस बारे में पुलिस बे सभी थानों को अवगत करवा दिया गया है ताकि इसकी पहचान हो सके। वही खबर की पुष्टि डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.