अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

महिला ने ससुर के साथ शादी करके पति को बना दिया बेटा, सात साल बाद हुआ खुलासा; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh wife husband dispute lover,elopement Budaun case police arrest, father in-law,husband wife,love crime,UP crime,open relationship crime,

 महिला ने ससुर के साथ शादी करके पति को बना दिया बेटा, सात साल बाद हुआ खुलासा



Uttar Pradesh News: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े और प्रेमी के साथ फरार हो जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप भी आपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल सात साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी दौरान अचानक से महिला गायब हो गई थी।

महिला के पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ दिन बाद महिला का ससुर भी अचानक से लापता हो गया। ससुर और बहू ने आपस में शादी कर ली थी, इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात साल इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन चुका है। युवक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई

पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे।

महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया।

 पत्नी और पिता को तलाशता रहा बेटा

टीवी-9 भारतवर्ष की रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है।  यहां के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि 2016 में वजीरगंज की रहने वाली एक युवती के साथ उसकी शादी हुई। एक साल बाद उसकी पत्नी अचानक से लापता हो गई। कुछ दिनों तक पत्नी को वह खोजता रहा इसी दौरान उसके पिता भी अचानक से लापता हो गए।

दोनों की काफी दिनों तक खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दिन बाद पिता और पत्नी के चंदौसी में होने की सूचना मिली तो उसकी जानकारी उसने बिसौली पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और दोनों को ढूंढ निकाला। ससुर ने अपनी बहू के साथ शादी कर ली थी।

 महिला का जवाब

दोनों एक साथ कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला से जब ये पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो उसका पति नाबालिग था, वह पढ़ा-लिखा भी नहीं था और न ही कुछ कामकाज करता था। इसी बीच उसका दिल अपने ससुर पर आ गया और उनके साथ भाग निकली। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगी। दोनों का दो साल का एक बेटा भी है। दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि ससुर से शादी की खबर क्षेत्र में फैलती तो काफी बदनामी होती, इसी डर से वह चंदौसी में रहने लगी।

अखंड भारत दर्पण (ABD News) ताजा खबर के लिए फॉलो करें तथा खबर को शेयर करें। या www.abdnews.org.in पर visit करे।

Post a Comment