मनाली के पास आधी रात को बादल फटने से मची तबाही, लोगों ने भाग कर बचाई जान; देखें तबाही की तस्वीरें

Manali Cloud Burst: आधी रात मनाली के बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया।
बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है।

लोगों ने भागकर जान बचाई
घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है। बाढ़ से धनी राम सहित खिमी देवी के घर भाग बह गया है जबकि सुरेश के घर को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ आने से नदी में भयंकर आवाज आई
पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी व प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से नदी में भयंकर आवाज आई। इसके चलते गहरी नींद में सोए लोग भी जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में आ गए। उन्होंने बताया कि नदी में आई बाढ़ से लोगों ने भागकर जान बचा ली है लेकिन लोगों को भारी नुकसान हुए है।

आधी रात बाढ़ आने से सूचना मिलते ही प्रशासन दलबल सहित मौके पर पहुंचा। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पलचान से पतलीकूहल तक के लोगों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि दो घर बाढ़ की चपेट में आए है जबकि एक घर को आशिंक रुप से नुकसान पहुंचा है। राहत कार्य जारी है जबकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.