हेल्दी मानी जाने वाली ये 5 चीजें भी मानसून में बना सकती हैं आपको बीमार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 22, 2024

    हेल्दी मानी जाने वाली ये 5 चीजें भी मानसून में बना सकती हैं आपको बीमार

     मानसून में खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बढ़ने की वजह से इस मौसम में इन्फेक्शन आसानी से हो सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आमतौर पर हेल्दी मानी जाती हैं लेकिन इस सीजन में आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं (Foods to avoid in Monsoon)। आइए जानें मानसून में किन सेहतमंद मानी जाने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।


    Foods to Avoid in Monsoon: मानसून अपने साथ बारिश की फुहार लेकर आता है, जिससे सभी का मन झूम उठता है। हालांकि, जितना मजेदार यह मौसम होता है, इस मौसम में सेहत को लेकर भी उतनी ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बरसात की वजह से हवा में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण किटाणु काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से कई बीमारियां फैलने लगती हैं।


    साथ ही, इस मौसम में काफी कीड़े-मकौड़े भी निकलना शुरू कर देते हैं। इनसे बचने के लिए हमें अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इनमें कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं, जो अमूमन सेहतमंद मानी जाती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है।


    हरी पत्तेदार सब्जियां

    हरी सब्जियां आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स से भरपूर होती हैं। इस वजह से इन्हें खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन मानसून में इनकी पत्तियों पर बैक्टीरिया, फंगस और कई कीड़े पनपने लगते हैं। इसके कारण इस मौसम में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।

    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.