स्टार ब्रदर्स फाउंडेशन के बैनर तले चल रहे लाइव टॉक शो इंस्पायर एंड इग्नाइट में अब तक 17 कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। हाल ही में वीरवार को हुए लाइव टॉक शो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। इस विशेष लाइव सत्र के मेहमान थे लोकल न्यूज और इंडिया (गांव की गूंज दिल्ली तक) के चीफ़ रिपोर्टर लोकेंद्र सिंह वैदिक। उनकी दबंग पत्रकारिता के किस्से अक्सर किसी न किसी माध्यम से सबने सुने और देखे हैं।
वैदिक ने नशे तस्करी, अवैध खनन, जातीय भेदभाव, पंचायती घोटाला जैसी कई मुख्य खबरों की कवरेज करके एक निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता की मिसाल पेश की है।
सत्र की प्रमुख बातें
युवा विकास थीम के अंतर्गत चले इस लाइव टॉक शो में वीरवार को लोकेंद्र सिंह वैदिक लाइव जुड़े।
* सत्र में अंत तक 100 से अधिक लोग लाइव जुड़े रहे और 1 घंटे के सत्र को लगभग 3000 से अधिक लोगों ने देखा।
* उनके निजी जीवन से लेकर उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में आने तक की पूरी बातें हुईं।
* समाज में व्याप्त समस्याओं जैसे बढ़ती नशे की समस्या, जातिगत भेदभाव, खनन माफियाओं की बात, और पत्रकारिता के क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा हुई।
वैदिक ने बताया कि वो पत्रकारिता में अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा के चलते आए थे जो कि न्युगलसेरी के भू स्खलन में परलोक सिधारे थे। इस सदमे ने वैदिक ब्रदर्स को न केवल मजबूत बनाया बल्कि उनके जीवन की दिशा को ही बदल कर रख दिया।
वैदिक का पत्रकारिता में सफर
उन्होंने शुरुआती दिनों में ए बी डी न्यूज और न्यूज प्लस टीवी के लिए काम किया। इसमें करियर बनाने के लिए उन्हें माता, गब्बर सिंह वैदिक, एच सी राणा और डी० सी० कौशल ने प्रेरित किया था।
संघर्ष और सफलता
आज वैदिक ब्रदर्स को लोग शीर्ष पर देखकर सोचते होंगे कि ये बड़ी सहजता से आगे निकल गए, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी बड़ी रोचक और भयावह है। वैदिक ब्रदर्स ने यह मुकाम पाने के लिए कई लोगों से वैर मोल लिया है और कई झूठे केसों को भी लड़ा है। बावजूद इसके, उन्होंने पत्रकारिता की छवि को धूमिल नहीं होने दिया है।
सत्र का संचालन
इस ऐतिहासिक सत्र का संचालन छोटी काशी मंडी सुंदरनगर की निवासी हंसमुख और मिलनसार तमन्ना शर्मा ने बेहतरीन तरीके से किया। संस्था के संस्थापक के० सी कविराज सहित सभी पदाधिकारियों ने बताया कि वो अपने फेसबुक पेज स्टार ब्रदर्स फाउंडेशन के माध्यम से वीरवार और रविवार को ऐसी शख्शियत को जोड़ते हैं जो कला, साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण या किसी अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं।
भाग लेने के लिए संपर्क
कोई भी बुद्धिजीवी यदि इस लाइव टॉक शो का हिस्सा बनना चाहता है तो वो निसंकोच 7580080765 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारा यह प्रयास युवाओं को मंच देने के साथ उन्हें सक्षम बनाने का है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.