पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पुतिन ने अपने हाथों से पहनाया ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा में मॉस्को पहुंचे हैं। रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा में मॉस्को पहुंचे हैं।
रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई
दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति बहाली पर चर्चा की। बता दें कि रूस से पहले भूटान, मिस्र और फ्रांस समेत कई देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद सफल: सर्गेई लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मुझे लगता है कि यह यात्रा बहुत सफल रही। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय एजेंडे के हर पहलू पर चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, जी-20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र में हमारे सहयोग पर चर्चा हुई, जहां हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने के लिए भारत का समर्थन करते हैं। दोनों देशों के बीच तालमेल है। द्विपक्षीय एजेंडे के कार्यों और अंतरराष्ट्रीय नीतियों से जुड़े मुद्दों पर समझ बिल्कुल एक जैसी है। मुझे यकीन है कि यह यात्रा से सभी क्षेत्रों में बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.