Himachal Weather: रोहतांग, शिंकुला में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, तेज रफ्तार से चल रही आंधी, ऑरेंज अलर्ट जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 9, 2024

    Himachal Weather: रोहतांग, शिंकुला में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, तेज रफ्तार से चल रही आंधी, ऑरेंज अलर्ट जारी

     Himachal Weather: रोहतांग, शिंकुला में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, तेज रफ्तार से चल रही आंधी, ऑरेंज अलर्ट जारी

    प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को आंधी और भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि कई स्थानों पर हुई। बारालाचा शिंकुला और रोहतांग में तीन-तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जून के आगमन से पूर्व अभी भी ठंड बरकरार है।

    Himachal Weather: रोहतांग, शिंकुला में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, तेज  चल रही आंधी, ऑरेंज अलर्ट जारी 

    प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को आंधी और भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि कई स्थानों पर हुई। बारालाचा, शिंकुला और रोहतांग में तीन-तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई है। जून के आगमन से पूर्व अभी भी ठंड बरकरार है। चंबा में एक मकान और मंडी में गौशाला
    नुकसान क्षतिग्रस्त हुई है।

    संचार समेत यातायात सेवाएं होंगी प्रभावित 
    नौ सड़कें यातायात के लिए बंद है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए तीस से चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने, ओलावृष्टि और वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान संचार सेवाओं के साथ यातायात सेवाओं के प्रभावित होने का अनुमान है।



    मौसम विभाग ने इस बार मानसून में सामान्य से आठ प्रतिशत कम वर्षा प्रदेश में होने का अनुमान लगाया है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा मंडी में 25 मिलीमीटर, कुफरी में 11, शिमला में 9 मिलीमीटर और कुल्लू भुंतर में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    No comments:

    Post a Comment