Saturday, July 13, 2024
Home
Unlabelled
नाइजीरिया: स्कूल का दो मंजिला भवन ढहने से 16 छात्रों समेत 21 लोगों की मौत; 30 की हालत गंंभीर
नाइजीरिया: स्कूल का दो मंजिला भवन ढहने से 16 छात्रों समेत 21 लोगों की मौत; 30 की हालत गंंभीर
Nigeria: प्लैटो राज्य की सरकार का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर 120 लोग फंस गए थे। राज्यपाल कालेब मुतफवांग ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सेंट एकेडेमिक स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां, एक विद्यालय का दो मंजिला भवन ढह गया। इस हादसे में 16 छात्रों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी।
प्लैटो राज्य के जोस शहर में हुआ हादसा
नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) का कहना है कि यह हादसा प्लैटो राज्य के जोस शहर में हुआ। इनईएमए ने आगे बताया कि हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्लैटो राज्य की सरकार का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर करीब 120 लोग फंस गए थे। राज्यपाल कालेब मनश्शे मुतफवांग ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सेंट एकेडेमिक स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। जर्जर हो चुका था विद्यालय का भवन
राज्य सरकार का कहना है कि हादसे से बचा जा सकता था। दावा किया गया है कि विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका था लेकिन, इसकी मरम्मत नहीं की गई। राज्यपाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती किए गए लोगों के परिवारों से दस्तावेज और इलाज का खर्च ना मांगा जाए। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में जर्जर हो चुके विद्यालयों को जल्द से जल्द बंद किया जाए।
नाइजीरिया में इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले भी नाइजीरिया में इमारतें ढहने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2021 में नाइजीरिया के लागोस में एक इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी। इसके एक वर्ष बाद लागोस में ही तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment