दिल्ली में गैंगवार: लाजपत नगर में दो गुटों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में एक बदमाश घायल
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर इलाके के एच ब्लॉक में 18 वर्षीय अभिषेक उर्फ कात्या को गोली मार दी गई, गोली उसके घुटने में लगी है जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि गोली अभिषेक तनेजा नामक युवक ने मारी है, पुरानी रंजिश में।
अभिषेक तनेजा लाजपत नगर का घोषित बदमाश है पिछले साल नवंबर में अभिषेक कात्या और उसके साथियों ने रोहित चौधरी नामक एक युवक पर गोली चला दी थी उस समय अभिषेक कात्या नाबालिग था, आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसका बदला लेने के लिए अभिषेक तनेजा और रोहित चौधरी ने मिलकर अभिषेक कात्या पर हमला किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.