Home Remedies For Stomach Worms: बच्चे के पेट में पड़ गए हैं कीड़े? तो इन घरेलू नुस्खों की लें मदद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 24, 2024

    Home Remedies For Stomach Worms: बच्चे के पेट में पड़ गए हैं कीड़े? तो इन घरेलू नुस्खों की लें मदद

     खानपान में गड़बड़ी के चलते अक्सर बच्चों के पेट में कीड़े (Stomach Worm) हो जाते हैं। ऐसे में पेट दर्द भूख में कमी और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बासी या अधपके भोजन में मौजूद ये सूक्ष्म जीव सिर्फ पेट तक पहुंचते ही नहीं बल्कि तेजी से पनपने भी लगते हैं। ऐसे में आइए इनका खात्मा करने के कुछ घरेलू नुस्खों पर नजर डाल लीजिए।

    Home Remedies For Stomach Worms: इंटेस्टाइनल वॉर्म यानी पेट में कीड़ों की समस्या आसानी से बच्चों को अपना शिकार बना लेती है। अब इसे स्ट्रीट फूड्स से लगाव कहें या फिर कुछ बासी खा लेने की गलती, पेट में कीड़ों की समस्या (Intestinal Worm) के कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर की सलाह और जरूरी दवाएं तो लेनी ही चाहिए, लेकिन आप घर पर भी कुछ देसी नुस्खों की मदद से इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं।

    नारियल

    बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों को दूर करने के लिए आप नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फेंकने में यह काफी मददगार होता है। इसके सेवन से पेट में घूमने वाली कीड़ों की शामत आ सकती है। ऐसे में, आप उन्हें ब्रेकफास्ट में 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल पीला सकते हैं या फिर एक चम्मच घिसा हुआ नारियल खाने के लिए दे सकते हैं।

    अनार

    पेट के कीड़ों को मारना हो या फिर पाचन तंत्र को बेहतर बनाना हो, अनार का सेवन दोनों ही मामलों में फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार के पेड़ की छाल को पानी में उबालकर या रात भर के लिए भिगोकर रखने से पेट के कीड़ों का खात्मा किया जा सकता है? इसके लिए आपको सुबह खाली पेट इस पानी को बच्चे को पिला देना है। इसके अलावा आप उन्हें अनार का जूस भी पिला सकते हैं।


    पाइनएप्पल

    अनानास या पाइनएप्पल भी बच्चों को काफी पसंद होता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसकी मदद से पेट के कीड़ों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट इसका एक गिलास जूस बच्चे को पिला देना है। बता दें, अनानास में पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम पेट की कीड़ों की समस्या में काफी फायदेमंद होते हैं

     कच्चा पपीता

    आंतों में घूमने वाले कीड़ों का सफाया करने के लिए आप कच्चे पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच कच्चे पपीते का रस 4 से 5 चम्मच गर्म पानी में मिलाएं और फिर इसमें एक बूंद शहद की डालकर सुबह सवेरे खाली पेट सेवन कर लें। साथ ही, पपीते के बीजों को पीसकर एक गिलास गर्म दूध के साथ भी सेवन किया जा सकता है। यह तरीका भी इन कीड़ों को दूर करने में काफी मददगार होता है।

    लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लेंNews source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.