बाढ़ से असम की हालत खराब हो गई, 28 जिले जल गए; 11 लाख से अधिक लोगों पर असर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 3, 2024

    बाढ़ से असम की हालत खराब हो गई, 28 जिले जल गए; 11 लाख से अधिक लोगों पर असर

     बाढ़ से असम की हालत खराब हो गई, 28 जिले जल गए; 11 लाख से अधिक लोगों पर असर



    Assam बाढ़ की खबर: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि पहली जुलाई की तुलना में दो जुलाई की रात तक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक जुलाई तक राज्य के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित थे, लेकिन दो जुलाई की रात तक 28 जिले बाढ़ से प्रभावित रहे।

    मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार देररात तक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचते रहे। आधी रात उन्होंने हातीमूड़ा में क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का जायजा लिया। साथ ही राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, शिक्षा मंत्री रनोज पेगू समेत कई मंत्री एवं विधायक स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बाढ़ग्रस्त जिलों में कामरूप, तामुलपुर, चिरांग, मोरीगांव, लखीमपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, उदालगुड़ी, नगांव, बंगाईगांव, शोणितपुर, गोलाघाट, होजाई, दरंग, चराइदेव, नलबाड़ी, जोरहाट, शिवसागर, कार्बी आंगलोंग, ग्वालपाड़ा, धेमाजी, माजुली, तिनसुकिया, कोकराझाड़, बरपेटा और कछार शामिल हैं।



    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इन जिलों के 84 राजस्व सर्किलों के 2,208 गांव अब तक जलमग्न हो चुके हैं। इस बाढ़ में 11,34,446 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 42,476.18 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इस बाढ़ से 8,32,099 मवेशी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की पहल पर अब तक 130 राहत शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 18,459 बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है। इस वर्ष बाढ़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.