Monday, July 8, 2024
Home
पाकिस्तान दर्पण
पाकिस्तान में पिता ने 15 दिन की बेटी को जिंदा किया दफन, जानें क्या बताया बड़ा कारण
पाकिस्तान में पिता ने 15 दिन की बेटी को जिंदा किया दफन, जानें क्या बताया बड़ा कारण
पाकिस्तान के थारूशाह से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा ही दफना दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन की मासूम जन्म से बीमार थी। पिता इलाज करवाने में सक्षम नहीं था और इसलिए उसने इस तरह का कदम उठा लिया।
पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम तैयब है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैयब ने खुद बताया कि उसने नवजात को बोरी में रखा था और फिर दफना दिया। प्रशासन का कहना है कि मासूम की कब्र को खोदा जाएगा और उसके शव को बाहर निकालकर जांच की जाएगी।
वहीं एक दूसरी घठना में लाहौर में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे 13 साल की नाबालिग नौकरानी के साथ अत्याचार करते थे। वे लड़की के कपड़े उतरावकर उसे पीटते थे। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम हासम है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी फरार है।
एफआईआर में बताया गया है कि अकसर 13 साल की तहरीम की पिटाई की जाती थी। वहीं चोरी का आरोप लगने के बाद उसके कपड़े उतरावए गए और पिटाई की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि पिटाई की वजह से उसके एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं नाक पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# पाकिस्तान दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
पाकिस्तान दर्पण
Tags
पाकिस्तान दर्पण
Location:
Pakistan
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment