Friday, February 2, 2024
स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन की नीलामी 15 फरवरी को।
ऊना(अंकुश शर्मा)- जिला के स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन जिसमें केवल भवन सामग्री शामिल है, की नीलामी 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रस्तावित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहड़ा डॉ राम पाल शर्मा ने बताया कि नीलामी से पूर्व बोलीदाता को 10 हज़ार रूपये सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को भवन सामग्री का निपटारा 10 दिन के अंदर करना होगा तथा भूमि समतल करनी होगी। इसके अतिरिक्त चारदीवारी की बोली अलग से की जाएगी।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment