Friday, February 16, 2024
Home
himachal news
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास आए 35 आवेदन।
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास आए 35 आवेदन।
इनमें कांगड़ा लोकसभा सीट से 12, हमीरपुर से 5 और मण्डी से 2 और शिमला से 16 लोगों ने
दावेदारी जताई है।
कांगड़ा से इन उम्मीदवारों ने मांगा टिकट
प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए गठित केंद्रीय वाॅर रूम के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से 12 पार्टी उम्मीदवारों में गांव कंडवाल नूरपुर के नानक चंद कश्यप, जयसिंहपुर गांव गाहली के संजय राणा, पठियार नगरोटा बगवां के सतीश कुमार, गांव हटली सिहुंता के डा. सुशील कुमार शर्मा, भट्टू समूला पालमपुर के मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा, जसूर नूरपुर के गांव बोध के सुदर्शन शर्मा, धर्मशाला दाड़ी के अश्विनी कुमार चौधरी, कांगड़ा घुरकड़ी के विनय शर्मा, सिविल लाइन धर्मशाला के विक्रम चौधरी, बैजनाथ से पूर्व पुलिस अधीक्षक कुलदीप राणा, देहरा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डाॅ. राजेश शर्मा व गुग्गर पालमपुर से केके कटोच ने दावेदारी जताई है।
हमीरपुर व मण्डी से इन्होंने किया आवेदन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लैफ्टिनैंट कर्नल डीएस पटियाल, घुमारवीं तरौन गांव के जोगिंद्र सिंह, रौड़ा सैक्टर बिलासपुर के सबरदीन, भोरंज बस्सी गांव के रामचंद्र पठानिया व कैप्टन अतुल शर्मा, जबकि मण्डी संसदीय क्षेत्र से जोगिंद्रनगर के ज्ञान चंद ठाकुर व किन्नौर जिले के भावानगर से विजेंद्र नेगी ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।
शिमला संसदीय क्षेत्र से इन्होंने टिकट के लिए किया आवेदन ।
शिमला संसदीय क्षेत्र से 16 पार्टी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिनमें शिमला ग्रामीण कोहबाग से पूर्व विधायक सोहन लाल, ठियोग तहसील के गांव कुठाड़ के सुरिंद्र सिंह बनोलटा, चौपाल तहसील के जोखड़ गांव के यशपाल तनाईक, ठियोग तहसील के गांव कनेवर के मोहन लाल बनोलटा, मशोबरा से डाॅ. अश्विनी कुमार, कोटखाई तहसील गांव मेघछाया बघाल के मेघराज धांगटा, नाहन से गुरदयाल सिंह पंवर, बद्दी के गांव चक्कां के एडवोकेट राम कुमार, शिमला ग्रामीण दाड़गी से धर्मिला हरनोट, पच्छाद के गांव डिलमन से डाॅ. पंकज मुसाफिर, जुब्बल के सोलंग गांव के कौशल मुंगटा, रोहड़ू के करासा से सोहन लाल जिल्टा, पझौता राजगढ़ के गांव शकीन के वीरेंद्र जालटा, ठियोग पराला के बुद्धि राम जस्टा, शिमला से अमित नंदा व चौपाल के मड़ावग के प्रेम डोगरा शामिल है ।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment