जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक के नजदीक हुआ जोरदार धमाका। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, February 29, 2024

    जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक के नजदीक हुआ जोरदार धमाका।


     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/टांडा उड़मुड़ : जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक के नजदीक जोरदार धमाका होने की सुचना मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सुचना मिली है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। 

    जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक आज सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गेट मैन सोनू घायल हुआ है और बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।फिलहाल उक्त हादसे के कारण रेलवे की तरफ से जालंधर- पठानकोट रेल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.