Sunday, February 18, 2024
Home
himachal news
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था संग गंगा में प्रवाहित की प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अस्थियां।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था संग गंगा में प्रवाहित की प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अस्थियां।
प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री व अपने परिजनों संग पूरी विधि-विधान से अपनी पत्नी स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सिम्मी अग्निहोत्री की एक फोटो शेयर करते हुए दो लाइनें लिखी है "बड़े शौक से सुन रहा था जमाना, तुम ही सो गए दास्तां कहते-कहते।"
बता दें कि प्रो.सिम्मी अग्निहोत्री 9 फरवरी को इस संसार को त्याग कर प्रभु चरणों में विलीन हो गईं थी। स्व.सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा 24 फरवरी को गांव गोंदपुर में होगी।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment