डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का लिया जायजा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, February 20, 2024

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का लिया जायजा।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जालंधर जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए 90,032 पात्र लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया हैं। मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रह जाएं।


    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा बताया गया कि आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले भर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि वे इन चुनावों में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में चल रही मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा बताया गया कि जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए छे निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, आदमपुर, जालंधर शहर और करतारपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गांवों में मुनादी करा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग एसजीपीसी को वोट दे सकें और चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकें। उन्होंने पात्र आवेदकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया हैं।





    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.