पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उदयपुर कोर्ट से झटका, पत्नी सुदर्शना को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपए। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, February 17, 2024

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उदयपुर कोर्ट से झटका, पत्नी सुदर्शना को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपए।

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे और वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री
    विक्रमादित्य सिंह को बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें अपनी पत्नी सुदर्शना सिंह को हर महीने 4 लाख रुपए भरण-पोषण के देने होंगे। 

     मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना सिंह राजसमंद के चूंडावत आमेट रियासत परिवार से संबंध रखती हैं। सुदर्शना सिंह ने अक्तूबर, 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था।

    सीनियर वकील भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह को केस चलने तक अंतरिम भरण-पोषण के रूप में हर महीने 4 लाख रुपए देने होंगे।  विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना का विवाह मार्च, 2019 में जयपुर में हुआ था।  विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोविड महामारी के समय से दोनों अलग रह रहे थे।

    No comments:

    Post a Comment