फलोदी मे दिन-दहाड़े एक महिला की गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या करने के बाद क्षेत्र फैली सनसनी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, February 26, 2024

    फलोदी मे दिन-दहाड़े एक महिला की गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या करने के बाद क्षेत्र फैली सनसनी

    जोधपुर: ABD NEWS (असरफ मारोठी) राजस्थान राज्य ब्यूरो फलोदी कस्बे में दिनदहाड़े एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्दयता पूर्वक गोली मारकर हत्य करने का सनसनीखेज मामला आया सामने, आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया पति के हाथों गोली का शिकार बनी महिला अनामिका बिश्नोई का सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर कुल एक लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हैं ।कल रविवार प्रात: अपने इंस्टाग्राम आइडी पर स्टोरी के साथ फोटो लगाने के कुछ समय बाद पति ने दुकान में बैठी पत्नी अनामिका की गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।
    उक्त मामले में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में गत पांच वर्षो से आपसी विवाद चल रहा था, इंस्टाग्राम पर एनी विश्नोई के नाम से अनामिका ने अपनी आइडी बना रखी थी जिसमें अनामिका अपनी पोस्ट को अपलोड करती थी।
    फलोदी के खारा निवासी मृतका अनामिका विश्नोई की बीकानेर के नगरासर निवासी महीराम के साथ 12-13 साल पहले शादी हुई थी, दो बेटों की मां अनामिका पति से अनबन के कारण पांच सालों से पति व ससुराल से अलग अपने पिता के साथ रहती थी। मृतका ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवा रखा है। फलोदी कोर्ट में उसका भरण पोषण भत्ता का वाद भी लम्बित है। पारिवारिक विवाद और पति से अनबन ही प्रथम दृष्टया हत्या की वजह बताई जा रही है। मृतका का पति मेडिकल की दुकान चलाता है, पति अनामिका को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन अनामिका पति के साथ ससुराल में नहीं जाना चाहती थी।
    इस संबंध में थानाधिकारी भंवरसिंह जाखड़ के अनुसार  पति व ससुराल से अलग होकर मृतका कुछ वर्षों पूर्व अपने पीहर आ गई, कुछ समय पीहर में रहने के बाद उसके पिता ने फलोदी कस्बे में नागौर रोड पर मृतका अनामिका को एक कपड़ों की दुकान खुलवा दी, जहां अनामिका अपने दोनों बेटों के साथ कस्लबे में ही रहने लग गई। रविवार को दिनदहाड़े पति ने दुकान में बैठी 
    अनामिका की गोली मार कर हत्या कर दी, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त वारदात कैद हो गई, वारदात के समय अनामिका अपनी दुकान में लगे काउंटर के पास कुर्सी पर बैठी मोबाइल में व्यस्त थी कि यकायक दुकान में पहुंचे पति महीराम की और उसका ध्यान भी नहीं गया,  पति ने जेब में रखी पिस्तौल निकालकर पत्नी पर एक के बाद एक तीन फायर कर उसको मौत की नींद सुला दिया। मृतका के सीने में गोली लगी तो वह चिल्लाने लगी तो हत्यारा पति मौके से फरार हो गया, उक्त वारदात को उसने मात्र 10 से 12 सेकेंड में अंजाम दे दिया, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में उक्त पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.