ज़िला रिपोर्टर अलीगढ़,
उत्तर प्रदेश।
महानगर में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ पहुंची। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए। दोनों ने एकसाथ यात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन किया।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए इंडिया गटबंधन जरूरी है इसलिए हम दोनो का साथ जरूरी हैं।
अखिलेश यादव ने कहा हैं की भाजपा को हटाने के लिए हम राहुल जी के साथ हैं और इस बार यूपी से भाजपा का सफाया कर देंगे।वही छात्र सभा जिलाध्यक्ष मौ मोहसिन मेवाती और अजीम अब्बासी ने छात्र सभा के साथियों के साथ राहुल गांधी को चांदी का पेन देकर स्वागत किया और वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी। छात्र सभा जिलाध्यक्ष मौ मोहसिन मेवाती ने कहा कि आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी। यात्रा में शामिल हुए जिलाध्यक्ष मौ मोहसिन मेवाती अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव अजीम अब्बासी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष मौ अदनान खान टीपू सुल्तान आदिल अब्बासी खालिद सौरभ यादव अमन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.