कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया परदाफाश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 25, 2024

    कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया परदाफाश।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा (आई पी एस) द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क और गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ग्रुप से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा (आई पी एस) द्वारा बताया गया कि पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया था जिसके तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की 12 पिस्तौल, 5.34 बोर की पांच पिस्तौल, 33 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह हथियार तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए है।




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.