Sunday, February 18, 2024
6.240 किलो ग्राम चुरा पोस्ता के साथ पुलिस द्वारा युवक किया गया काबू।
टाहलीवाल(ऊना): टाहलीवाल में युवक 6.240 किलो ग्राम चुरा पोस्ता के साथ किया गया गिरफ्तार।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पुलिस मुलाजमन चेकिंग के लिए देर रात तैनात थे तभी दुलेहर से संतोषगढ़ की और आ रही लांसर कार(PB10BS4020) को टाहलीवाल में तैनात पुलिस मुलाजमन द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया।पुलिस मुलाजमन द्वारा गाड़ी को रोके जाने पर आरोपी पुलिस मुलाजमन को देखकर घबरा गया जिससे पुलिस मुलाजमन को उक्त व्यक्ति सरबजोत सिंह पर शक हुआ और शक के विनाह पर गाड़ी की तलाशी ली गई ओर तलाशी लेने पर पर गाड़ी में से 6.240के चुरा पोस्ता बरामद हुआ। उक्त आरोपी की पहचान सर्बजोत सिंह पुत्र संतोष सिंह वार्ड नंबर 9 डाकघर सतोखगढ़ जिला व तहसील ऊना के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना क्षेत्र टाहलीवाल में आरोपी के खिलाफ धारा 15,61,85 एनडीपीएस मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में आज पेश किया जाना है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment