Monday, February 19, 2024
जिला ऊना में नए पुलिस कप्तान राकेश सिंह ने संभाला जिला ऊना का कार्यभार।
ऊना(ABD NEWS ):पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, भा.पु.से द्वारा पुलिस अधीक्षक ऊना का कार्यभार संभाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव कुमार, हि.पु.से, उप-पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अजय ठाकुर, हि.पु.से व उप-मण्डल पुलिस अधिकारी अम्ब श्रीमती वसुधा सूद, हि.पु.से द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिहं, भा.पु.से द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक करी व जिला ऊना में कानून एवं व्यवस्था से संबधित विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करी गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना श्री राकेश सिंह, भा.पु.से इससे पूर्व पांचवी भारतीय आरक्षित वाहिन बस्सी में बतौर समादेशक तैनात थे व जिला ऊना में इससे पूर्व बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सेवाएं दे चुके हैं।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment